Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two additional buses to Ayodhya will be introduced starting today.

Baghpat News: आज से अयोध्या के लिए शुरू की जाएंगी अतिरिक्त दो बसें

Thu, 05 Nov 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two additional buses to Ayodhya will be introduced starting today.
-बसों के चलने से लोगों को मिलेगा फायदा, दिवाली के दो दिन बाद तक जारी रहेगा संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। परिवहन निगम ने बृहस्पतिवार से अयोध्या के लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है। ये बसें दिवाली के दो दिन बाद तक चलेंगी। इस निर्णय से यात्रियों को अयोध्या आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
बड़ौत से अयोध्या के लिए अभी तक दो बसों का संचालन हो रहा है। परिवहन अधिकारियों का मानना है कि दिवाली पर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोग अयोध्या की यात्रा करते हैं। उनकी सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। डिपो से सीधा अयोध्या के लिए बृहस्पतिवार से अतिरिक्त दो बसों का संचालन शुरू किया गया है। ये बसें दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से होते हुए अयोध्या पहुंचेंगी। इनका संचालन दिवाली पर्व के दो दिन बाद तक जारी रहेगा। इससे यात्रियों को अयोध्या से वापस लौटने में भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह कदम यात्रियों के लिए काफी राहत भरा होगा।
विज्ञापन

-यात्रियों को मिलेगी राहत
राजीव, मनोज और अजय सहित कई यात्रियों ने इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि बसों के बढ़ने से अब लोगों को अयोध्या जाने के लिए आनंद विहार या मेरठ जाकर बसें नहीं पकड़नी पड़ेंगी। यह सीधी बस सेवा यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। इससे उनका समय और यात्रा का खर्च दोनों बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
-लोगों की सुविधा के लिए डिपो से अयोध्या तक आज से दो अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। बसों के बढ़ने से लोगों को दिल्ली या मेरठ नहीं जाना पड़ेगा।- प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed