{"_id":"64c803f92763eb4aef0f6d97","slug":"two-accused-of-stone-pelting-sent-to-jail-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-3764-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पथराव करने वाले विशेष वर्ग के दो आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पथराव करने वाले विशेष वर्ग के दो आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन
खेकड़ा। मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में पथराव व जानलेवा हमला करने वाले विशेष वर्ग के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनको कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेजा गया। मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में दो वर्ग के लोगो के बीच हुए संघर्ष में मुकेश पक्ष के सात लोग घायल हुए थे। मुकेश पक्ष ने दूसरे वर्ग की दो महिलाओं सहित नौ नामजद और 15 -20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कराया था। पुलिस ने दो आरोपियों को तभी गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सोमवार को फरार आरोपी मुमताज और इंतजार को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद
मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
खेकड़ा। कस्बे में तीन दिन पहले ओमसिंह पक्ष के लोगों ने सुधीर को मारपीट कर घायल किया था। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि आरोपी ओमसिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया। संवाद
दिव्यांग महिला को दी जान से मारने की धमकी
खेकड़ा। फखरपुर गांव निवासी महिला बबली ने सोमवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि गांव में उनकी कृषि भूमि को कुछ लोग हड़पना चाहते हैं। उसके बेटे का अपहरण कर हत्या करने की धमकी देते है। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद