डॉक्टर समेत दो आरोपी और जेल गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघावली अहीर गांव के हेड मास्टर सतपाल शर्मा की 23 अप्रैल को सुबह करीब पौने दस बजे खिंदौड़ा गांव के स्कूल में तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शूटर सोनू उर्फ शिशुपाल उर्फ अमरीकन को लोगों ने घेरकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ था।
एसपी ने सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सुभाष यादव को सस्पेंड कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे फरार चल रहे आरोपी डॉ. राजकरण उर्फ हमदम और उनके भाई रामकिशन को सिंघावली अहीर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों से काफी पूछताछ की। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय का कहना है कि पकड़े गए आरोपी राजकरण और रामकिशन ने हेड मास्टर सतपाल शर्मा की हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
आनंद के भाई होने की चुका रहे कीमत
बागपत। आरोपी डॉक्टर राजकरण का कहना है कि उनके छोटे भाई आनंद से हेड मास्टर सतपाल शर्मा की जमीन की रंजिश चल रही है। उनका उससे कोई विवाद नहीं हुआ है। वह तो आनंद के बड़े भाई होने की कीमत चुका रहे हैं। इतना जरूर है कि वर्ष 2005 में हेड मास्टर का बेटा सतीश शाहदरा के वेलकम क्षेत्र की एक युवती को अपने घर पर लेकर आया था।
युवती के परिजनों की करोड़ों रुपये की संपत्ति पर उन्होंने धोखाधड़ी से कब्जा कर लिया था। इस मामले में युवती के परिजन गांव में आए थे। उन्होंने युवती के परिजनों को सतपाल शर्मा का मकान बता दिया था। इसी बात पर हेड मास्टर उनसे रंजिश रखता था।
जेल जा चुके आरोपी
हिस्ट्रीशीटर अमरपाल की पत्नी बाबू उर्फ किरण
शूटर गौरव
रोहित (आनंद की बेटा)
पूजा (आनंद की बेटी)
पहले से ही जेल में बंद आरोपी
हत्या की सुपारी देने का आरोपी आनंद शर्मा
मोहित (आनंद की बेटा)
सुपारी लेने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू
अमरपाल का साथी अनिल सूप
फरार चल रहे आरोपी
पंकज पाराशर, दीपक, अवनीश, महेश, शांति, कौशल्या, बबली