{"_id":"61e31641425af9682b7140a4","slug":"two-accused-involved-in-the-murder-of-ex-serviceman-arrested-baghpat-news-mrt573483877","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पूर्व सैनिक रामकुमार की हत्या में शामिल दो आरोपियों शिवदत्त पुत्र परशुराम व शिवम पुत्र प्रमोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
थाना पुलिस के मुताबिक बुढ़सैनी में ग्राम प्रधान अजय रास्ते का निर्माण करा रहा था। इस रास्ते पर सुरेंद्र शर्मा का मकान है। इससे लेकर प्रधान और सुरेन्द्र शर्मा में विवाद चल रहा था। इस मामले में नौ जनवरी को गांव में एक पंचायत हुई थी। आरोप है कि अजय प्रधान के तेहरे भाई पूर्व सैनिक रामकुमार को समझौता होने के बाद भी सुरेंद्र शर्मा पक्ष ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें सात को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कराया गया था। इसमें पुलिस ने दो आरोपियों शिवदत्त पुत्र परशुराम व शिवम पुत्र प्रमोद को शनिवार को गिरफ्तार किया। अभी तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।