फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two accused in Ravit murder case climbed up

रवित हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

Thu, 06 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused in Ravit murder case climbed up
- सोमवार को झगड़े की रंजिश में अंजाम दी गई हत्या की वारदात
विज्ञापन

- इस मामले में बागपत कोतवाली प्रभारी और एसआई हो चुके निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। गाधी गांव के रवित हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि फेसबुक से विवाद शुरू हुआ था। झगड़े की रंजिश में हत्या की वारदात अंजाम दी गई थी। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि तीन अगस्त को गाधी उर्फ ग्यासरी गांव में रवित की हत्या कर दी गई थी। पीड़ित पक्ष ने 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बाघू रोड से आरोपी रामवीर और राम किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे से एक तमंचा और एक पिस्टल बरामद हुई है। पूछताछ में जानकारी मिली है कि झगड़े की रंजिश में ही हत्या की वारदात अंजाम दी गई थी। फेसबुक पर डाली पोस्ट को लेकर झगड़े की शुरूआत हुई थी। दोनों पक्षों के बीच रक्षाबंधन के दिन भी दो बार कहासुनी हुई थी। इसके बाद हमलावर पक्ष ने रवित को घेर लिया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीओ ने बताया कि अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई है। दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, बाकी नौ आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हत्यारोपियों ने कहा पुलिस पर नहीं था भरोसा
बागपत। रवित की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही रही। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों ने भी कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा ही नहीं था। पुलिस ने प्रकरण में जो कार्रवाई की, वह गलत थी। गौरतलब है कि इस मामले में बागपत कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार और एसआई करणवीर सिंह को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे लगा था रवित, इसलिए मारना पड़ा
बागपत। पुलिस हिरासत में आरोपियों ने कहा कि रवित उनके पीछे लगा था। उन्हें जान का खतरा था। इसलिए रवित की हत्या करनी पड़ी। आरोपियों ने यह भी कहा कि वारदात के दिन भी पहला फायर रवित ने ही किया था।
रवित के साथ रहे प्रत्यक्षदर्शी राहुल गेझा की तलाश
बागपत। पुलिस को जानकारी मिली है कि गाधी गांव से राहुल गेझा सोनीपत में भाग गया था। वहां पर किसी वारदात में भी पुलिस को उसकी तलाश है। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि जो इनपुट मिला है, उसे तस्दीक किया जा रहा है। सोनीपत पुलिस ने भी इस बाबत जानकारी ली है। राहुल गेझा की पुलिस को तलाश है।

राइफल का लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी
बागपत। सीओ सदर ने बताया कि हत्या में आरोपी बनाए गए हरिश्याम के नाम राइफल का लाइसेंस है। इसकी जांच कराई जा रही है। लाइसेंस की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed