{"_id":"68f136f9c7b0580f1c00bb4d","slug":"two-accused-arrested-in-the-case-of-robbery-from-branch-manager-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-140352-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शाखा प्रबंधक से लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शाखा प्रबंधक से लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- गाजियाबाद के पंचलोक के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, 44 हजार 500 रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। पुलिस ने ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक अंशुल कुमार से लूट के मामले में बुधवार रात को गाजियाबाद के पंचलोक के रहने वाले शेखर व शिवम को गिरफ्तार किया है। उनसे 44 हजार 500 रुपये बरामद किए गए।
हर्ष विहार दिल्ली के रहने वाले अंशुल कुमार ने 13 अक्तूबर को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि वह मुजफ्फरनगर के जौला के ग्रामीण बैंक में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। 30 मई को वह अपनी गाड़ी से बैंक शाखा में जा रहे थे तो खेकड़ा के पास उनकी तबीयत खराब हो गई। कार को मार्ग किनारे खड़ा कर दिया और वह बेहोश हो गए। तभी एक व्यक्ति वहां आकर उनका मोबाइल फोन, सोने की चेन और गाड़ी में रखे नौ हजार रुपये लूट ले गया। उनके मोबाइल फोन के माध्यम से उसके बैंक खाते से तीन लाख दस हजार रुपये भी ट्रांसफर कर लिए गए। जांच अधिकारी प्रभारकर केंतुरा के अनुसार बुधवार रात को लूट करने वाले शेखर और शिवम को पकड़कर 44 हजार 500 रुपये बरामद किए गए। उनको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।