{"_id":"618ff1eeaf952d00cb19679a","slug":"tulsi-marriage-on-dev-uthani-ekadashi-will-bring-happiness-and-prosperity-kahkra-news-mrt564610227","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान मे श्रद्वालुओ ने की भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान मे श्रद्वालुओ ने की भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। धर्मनगरी अतिशय क्षेत्र बड़ागांव में चल रहे आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
बड़ागांव स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 11 नवंबर को आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ हुआ। इसमें महिला, पुरुष श्रद्धालु अनंतानंत सिद्ध भगवंतों की आराधना कर रहे हैं। एलाचार्य श्री त्रिलोकभूषण जी महाराज, आर्यिका चंद्रमति माता जी, आर्यिका मुक्ति भूषण, दृष्टिभूषण माताजी, अनूभूतिभूषण माता जी के ससंघ सानिध्य में शनिवार सुबह सात बजे विधान शुरू हुआ। विधानाचार्य श्री नमन जैन विनिश्चयांश सरूरपुर कलां ने सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा संपन्न कराई। इसके पश्चात ध्वजारोहण, मंडप प्रतिष्ठा, इंद्र प्रतिष्ठा, सकलीकरण, दिगबंधन आदि क्रियाएं संपन्न हुईं। ध्वजारोहण राजीव जैन सिविल इंजीनियर सरूरपुर ने किया। शनिवार को विधान में श्रद्धालुओं ने 32 अर्घ्य चढ़ाए। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। इस मौके पर राजीव जैन, सुभाष जैन, प्रभात, आशीष जैन, नरेंद्र जैन, सविता, उषा, शकुंतला समेत अन्य महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।