{"_id":"57d716fc4f1c1b912cd47ddf","slug":"ts-progeny-in-the-village-would-look-to-leave-a-fine-of-11-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश को गांव में छोड़ने पर लगेगा 11 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश को गांव में छोड़ने पर लगेगा 11 हजार का जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 13 Sep 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
नौरोजपुर गांव में पंचायत को संबोधित करते ग्राम प्रधान ओमप्रकाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव से एक सप्ताह से गायब गाय को बरामद करने के लिए गांव में सोमवार को पंचायत हुई। इसमें गांव में घूमकर गाय का पता लगाने का निर्णय लिया। साथ ही फैसला लिया जो भी पालतू गोवंश को गांव में छोड़ेगा उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
इसमें वक्ताओं ने कहा गांव से एक सप्ताह से गाय गायब है। उसका छोटा बछड़ा परेशान है। गायब को आसपास तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसकी शिकायत अफसरों से भी की, लेकिन गाय बरामद नहीं हुई। सोमवार सुबह इस मामले में गांव के अनिल गुर्जर के मकान पर पंचायत हुई।
पंचायत में निर्णय लिया गाय को गांव-गांव जाकर तलाश किया जाए। साथ ही पंचायत ने फैसला लिया कोई भी गोवंश नहीं छोड़ेगा। यदि किसी ने ऐसा किया तो उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। इसके लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया। कमेटी इस पर नजर रखेगी। इस पंचायत की अध्यक्षता नरेंद्र नाथ महाराज ने की। संचालन रमेश पांचाल ने किया। इसमें ओमप्रकाश प्रधान, चौधरी संदीप कुमार, जगवीर, सुरेश, श्योवीर, भवीचंद, इमरान, जगवीर आदि रहे।
विज्ञापन
लोगों ने मुताबिक गाय के गायब होने के मामले में तीन नाम प्रकाश में आए है, लेकिन इन नामों के लोग गांव में नहीं है। आसपास के गांवों में उनका पता लगाया जा रहा है।
खुफिया तंत्र रहा अलर्ट
बागपत। पंचायत का पता चलते ही गांव में खुफिया तंत्र से जुड़े लोग पहुंच गए। उन्होंने पंचायत में शामिल लोगों के बयान दर्ज किए।