{"_id":"57acd1184f1c1b0445ee5dcd","slug":"try-to-save-hen-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गी बचाने के प्रयास में तालाब में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गी बचाने के प्रयास में तालाब में डूबा, मौत
अमर उजाला बागपत
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली। क्षेत्र के बौढ़ा गांव में घर मे बाहर से एक कुत्ता मुर्गी को उठाकर ले गया तो उसे बचाने के प्रयास मे पैर फिसलने से व्यक्ति तालाब में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने का भरसक कोशिश की लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसके शव को बाहर निकाला।
बौढ़ा निवासी 40 वर्षीय अनिल पुत्र कटार दिल्ली में नौकरी करता था और वह कई दिनों से गांव मे आया हुुआ था। घटना बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे की है, जब एक कुत्ता घर के बाहर से एक मुर्गी को उठाकर ले जाने लगा तो अनिल उसके पीछे दौड़कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तालाब के किनारे पर दौड़ने समय उसका पैर फिसल गया और तालाब के गहरे गडढ़े मे समा गया।
सूचना मिलते ही लोग तालाब में पहुंचे, काफी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे निकाला ,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। व्यक्ति की मौत पर परिजनों के साथ साथ गांव मे मातम छा गया। परिवार में कोहराम मचा।