फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Truck looted

10 लाख की चीनी से लदा ट्रक लूटा

Thu, 21 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 21 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Truck looted
चीनी से लदा ट्रक लूट की घटना के बाद चालक से जानकारी लेते एसपी। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के बिजरौल गांव के नजदीक बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बुधवार की तड़के कार में सवार छह सशस्त्र बदमाशों ने चीनी से लदा ट्रक, नगदी और मोबाइल लूट लिया। बदमाश चालक और हेल्पर को बांधकर कंडेरा गांव के जंगल में फेंक कर भाग गए। लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस संबंध में ट्रक चालक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


मंगलवार की रात में करीब 12 बजे जनपद मुजफ्फरनगर स्थित उत्तम चीनी मिल से 10 टायरा एक ट्रक (नंबर यूपी 11 टी 2270) 250 क्विंटल चीनी लेकर अलीपुर (दिल्ली) के लिए चला। ट्रक पर चालक बिट्टू उर्फ चंद्रवीर पुत्र देवी निवासी शोरम जनपद मुजफ्फरनगर और हेल्पर सतीश पुत्र सुरेश निवासी मुजफ्फरनगर थे। रास्ते में दोनों ने खाना खाया और मुजफ्फरनगर से वाया बुढ़ाना, बड़ौत होते हुए दिल्ली जा रहे थे। 
विज्ञापन


बुधवार की तड़के तीन बजे जब ये बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव पहुंचे तो पीछे से कार में सवार छह सशस्त्र बदमाशों ने इन्हें ओवर टेक कर रोक लिया। बदमाशों ने चालक और हेल्पर को बांधकर अपनी कार में डाल दिया। दो बदमाश चीनी से भरा ट्रक लेकर फरार हो गए। बाद में बदमाश चालक और हेल्पर को कंडेरा गांव के जंगल में ईख के खेत में फेंक कर भाग गए। बदमाश दोनों से 10 हजार रुपये की नगदी और दो मोबाइल भी लूट ले गए। विरोध करने पर दोनों के साथ जमकर मारपीट भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह दिन निकलने पर चालक और हेल्पर किसी तरह बंधन मुक्त होकर कोतवाली पहुंचे और इस वारदात की जानकारी दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी रवि शंकर छवि, सीओ सीपी सिंह और कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। सूचना पर ट्रक मालिक राहुल और रमेश निवासी केवलपुरी मुजफ्फरनगर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।

इस संबंध में चालक बिट्टू ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर के अनुसार ट्रक में 10 लाख रुपये की चीनी लदी थी। एसपी ने बताया ट्रक लूटने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए एसओजी टीम समेत कई टीमें लगाई गई है। जो मुजफ्फरनगर जनपद में लगातार  दबिशें दे रही हैं। 

मुजफ्फरनगर से ही बदमाश कर रहे थे पीछा 
बड़ौत। चालक बिट्टू और हेल्पर सतीश ने बताया  बदमाशों की कार मुजफ्फरनगर से ही उनका पीछा कर रही थी, लेकिन उन्हें एहसास नहीं हुआ। बिजरौल गांव में मुफीद स्थान देखकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सभी बदमाश कम उम्र थे।


उत्तम चीनी मिल के अधिकारियों से भी इस बारे में बात की गई है कि उनके मिल की चीनी थोक में कहां बेची जाती है। अंदाजा लगाया जा रहा है  बदमाश कहीं वहीं पर ही चीनी न बेचे। उन्होंने बताया टीमें लगाई गई हैं। - सीपी सिंह, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed