फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Troubled by filling water in rural 13 railway under pass

ग्रामीण 13 रेलवे अंडरपास में पानी भरने से परेशान

Tue, 27 Jul 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Troubled by filling water in rural 13 railway under pass
आवागमन के साथ चारा लाने में भी हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर रेलवे के बनाए गए अंडर पास में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के से किसान और ग्रामीण परेशान हैं। रेलवे बोर्ड ने ग्राम सूरजपुर महनवा में दो, अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे व रेलवे फाटक बली पर एक, ब्राह्मण पुट्टी गांव के रेलवे फाटक पर एक सहित लोनी से बड़ौत तक करीब 13 अंडर पास का निर्माण कराया है। इनमें पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से थोड़ी सी बारिश में जलभराव हो जाता है। इससे गांव के लोगों का आवागमन तो बंद होता ही है, साथ में किसानों को पशुओं के लिए चारा लाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कस्बा निवासी रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पंडित राधे कृष्ण शर्मा, आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने रेलवे के उच्च अधिकारियों से पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। इस बारे में रेलवे के पानी निकालने वाले ठेकेदार संजीव कुमार ने बताया कि जब तक अंडर पास ऊपर से कवर नहीं किए जाएंगे और अंदर ब्रेकर नहीं लगेंगे, तब तक पानी की समस्या बनी रहेगी। बारिश बंद होते ही हम पंप से पानी निकाल देते हैं, लेकिन बारिश का पानी ऊपर से अंडर पास में भर जाता है। अंडर पास को ऊपर से कवर करने और नीचे ब्रेकर का निर्माण कराने से ही पानी की समस्या का स्थायी हल हो सकता है। उधर, बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने पुष्टि कर बताया लोनी से बड़ौत तक करीब मानव रहित रेलवे फाटक पर 13 स्थानों पर अंडर पास बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed