Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Khekra defeated the Baragaon team in the cricket final.

Baghpat News: क्रिकेट फाइनल में खेकड़ा ने बड़ागांव की टीम को हराया

Wed, 11 Nov 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Khekra defeated the Baragaon team in the cricket final.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रटौल। कहरका गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में खेकड़ा की टीम ने बड़ागांव को हराकर जीत दर्ज की।
पहला सेमीफाइनल ललियाना व खेकड़ा के बीच हुआ। ललियाना की टीम ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 4 विकेट पर 66 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी खेकड़ा की टीम ने सात ओवर में दो विकेट खोकर 67 रन बनाकर जीत दर्ज की। खेकड़ा के निखिल शर्मा के 19 गेंद पर 27 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे सेमीफाइनल में बड़ागांव व ललियाना ए के बीच हुआ, जिसमें ललियाना ए ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 41 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ागांव की टीम ने तीन विकेट खोकर 42 रन बनाए, जिसमें बड़ागांव के कामिल को 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।

फाइनल मैच खेकड़ा व बड़ागांव के बीच खेला गया, जिसमें खेकड़ा की टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ागांव की टीम 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 33 रन पर ढेर हो गई। खेकड़ा के निखिल शर्मा ने 28 गेंद पर 55 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। फाइनल में विजेता खेकड़ा की टीम को 21 हजार रुपये, ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता बड़ागांव की टीम को ट्रॉफी व 11 हजार रुपये दिए। खेकड़ा के निखिल शर्मा को बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया। इस दौरान प्रधान केशव त्यागी, अमित प्रधान, वेदपाल, जनेश त्यागी, रवि त्यागी, नीरज पाल, आशु त्यागी, हैप्पी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed