फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tricolor hoisted with pride, saluted the heroes of freedom

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया, आजादी के नायकों को नमन किया

Wed, 17 Aug 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted with pride, saluted the heroes of freedom
शान से फहराया तिरंगा, आजादी के नायकों को नमन किया
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत/चांदीनगर/अग्रवाल मंडी टटीरी/बालैनी। जिले में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह तिरंगा फहराया गया और आजादी के नायकों को याद करते हुए नमन किया गया।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। उसके बाद नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर मानव श्रंखला बनाकर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। डीएम ने शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किया। कलक्ट्रेट के सभागार में शहीदों के बलिदान पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि देश के शहीदों के बलिदान के कारण आजादी मिली है। अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान ने अपने कर्तव्य और दायित्वों का सत्य निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डौला गांव में अमृत सरोवर के किनारे अमृत वन वृक्षारोपण व श्री हरिशंकरी वाटिका स्थापना की गई। कार्यक्रम में मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त जल पुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर नरेश कुमार जानू मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी जोन मेरठ, डीएम राज कमल यादव, डीएफओ हेमंत सेठ, उत्कर्ष भारद्वाज, ज्योति बाला, सोनिका चौधरी मौजूद रही। स्वतंत्रता दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर कलां में पूर्व सैनिक ओमप्रकाश सूबेदार व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्येंद्र शर्मा ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया। चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान में संस्थान के निदेशक डॉ. अजीत सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बड़ौत में खंड विकास कार्यालय पर बीडीओ ज्योति बाला, एक्सईएन प्रथम पर अधिशासी अभियंता राजपाल रविवंशी व संयुक्त संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर, एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सिंचाई विभाग कार्यालय पर अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज, सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. विजय कुमार, राजकीय बीज भंडार पर एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, नगरपालिका में ईओ अनुज कौशिक व चेयरमैन अमित राणा ने झंडारोहण किया। बावली गांव में शहीद स्मारक पर भूतपूर्व सैनिक के जिलाध्यक्ष मेजर शीशपाल सिंह ने झंडा फहराया।
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बिनौली पर अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, अमृत सरोवर स्थल चंदायन में जिला पंचायत सदस्य महबूब अल्वी, बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज जौहड़ी पर संस्थापक डॉ. राजपाल व सोहनपाल प्रधान, एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब जौहड़ी पर कोच बिट्टू खान, बिनौली राइफल क्लब पर अध्यक्ष सचिन कौशिक, खंड विकास मुख्यालय बिनौली पर प्रमुख कुलदीप तोमर, बीडीओ राजीव कुमार, कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली पर चेयरपर्सन संजू चौधरी, प्रबंध निदेशक धर्मवीर राणा, केनरा बैंक रंछाड़ में शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया।
पिलाना ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने झंडारोहण कर मनरेगा मजदूरों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सिंघावली अहीर के मदरसा इस्लामिया रशीदिया तालीमुल कुरान में ग्राम प्रधान सत्यपाल यादव, अग्रवाल मंडी टटीरी की नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन डॉ. विनोद कुुमार, कस्बे की देशवाल पट्टी स्थित मस्जिद में मौलवी हाजी जहीर अहमद ने झंडा फहराया। कस्बे में भाजपा नेता प्रभात गुर्जर के कार्यालय पर मनोज पहलवान ने झंडा फहराया इस मौके पर अशोक दीक्षित करनदीप पहलवान माज खान विकास दीक्षित कुलदीप संदीप जितेंद्र मौजूद रहे।

ढिकौली गांव के सैनिक भवन पर पिलाना ब्लाक के पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और विश्व शांति के लिए हवन पूजन कर राष्ट्रीय गान के साथ झंडा फहराया। इस मौके पर अध्यक्ष सूबे सिंह, उपाध्यक्ष सूबेदार ईश्वर सिंह , कोषाध्यक्ष हवलदार मुकेश ढाका, कैप्टन सोनबीर मालिक, सूबेदार राजवीर, हवलदार गुरचरण, हवलदार कालूराम, हवलदार तेजपाल ,हवलदार अरविंद, सोराज ढाका, नायक नरेश ढाका मौजूद रहे।
--

फतेहपुर पुट्ठी गांव मे तिरंगा यात्रा निकालते ग्रामीण

फतेहपुर पुट्ठी गांव मे तिरंगा यात्रा निकालते ग्रामीण- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed