फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Transport system faltered due to farmer movement, passengers got worried

Baghpat News: किसान आंदोलन से लड़खड़ाई परिवहन व्यवस्था, यात्री हुए परेशान

Sat, 17 Feb 2024 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 17 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Transport system faltered due to farmer movement, passengers got worried
बागपत, बड़ौत। किसान आंदोलन की वजह से परिवहन व्यवस्था लड़खड़ाई गई है। दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को घंटों बस स्टैंड पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन बसें नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के कारण बड़ौत डिपो समेत शामली डिपो व सहारनपुर डिपो की बसें अब दिल्ली की ओर कम संचालित हो रही है, इसकी वजह से यात्रियों को दिल्ली की ओर जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली की ओर जाने के लिए बावली चुंगी, छपरौली चुंगी, पुराना दिल्ली बस स्टैंड व पीएन शर्मा पार्क पर काफी संख्या में यात्री खड़े नजर आए, जो काफी देर तक बसों का इंतजार करते रहे, इस दौरान बहुत से यात्रियों को अपने निजी वाहनों व डग्गामार वाहनों में सफर कर दिल्ली जाना पड़ा। पूरे दिन यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

यात्रियों में सुदेश, प्रवीण, आजाद, दीपक, प्रमोद आदि ने बताया कि सुबह के समय तो बसें मिल जाती हैं, लेकिन दोपहर व शाम के समय न तो दिल्ली की ओर से बसें मिलती है और न ही जनपद से दिल्ली की ओर जाने वाली बसें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन- नियमित रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है, किसान आंदोलन से दिल्ली की ओर जाने वाली बसों पर थोड़ा प्रभाव पड़ा है, अन्यथा सही संचालन किया जा रहा है। - प्रमोद स्टेशन प्रभारी बड़ौत डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed