फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Transport Corporation failed in the fourth test also

Baghpat News: चौथी परीक्षा में भी फेल हुआ परिवहन निगम

Sun, 01 Sep 2024 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation failed in the fourth test also
-बस स्टैंड पर पसरा रहा सन्नाटा, आने-जाने में परेशान दिखाई दिए अभ्यर्थी
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बड़ौत। जिले में शनिवार को चौथी बार हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में भी परिवहन विभाग फेल हो गया। सिपाही भर्ती की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के लिए बसें फिर कम पड़ गईं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, ये अव्यवस्था पिछली तीन परीक्षा में भी सामने आई थी।
पहली पाली सुबह दस से शुरू होकर दोपहर करीब 12 बजे समाप्त हुई। इसके बाद बावली चुंगी, दिल्ली बस स्टैंड, छपरौली चुंगी पर अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। कई को धक्का-मुक्की के बाद सीट मिली, तो कई सिर्फ परिवहन विभाग के अधिकारियों को कोसते नजर आए। कई को डग्गामार वाहनों और निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। बसों पर चढ़ने के लिए खासी मारामारी रही। अभ्यर्थियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कम बसें होने की वजह से अभ्यर्थी उनमें चढ़ने के लिए जान जाेखिम में डालते नजर आए। भले ही परीक्षा को लेकर पुलिस से लेकर प्रशासन नजर बनाए हुआ था, लेकिन उनके आने-जाने को लेकर व्यवस्था ध्वस्त रही। -
विज्ञापन



-पुलिस बल रहा तैनात

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से शहर के सभी चौराहों पर पुलिस तैनात की गई थी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए परीक्षा केन्द्रों के बाहर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी, एक टीम भी तैनात रही। इसके अलावा महिला पुलिस को भी तैनात किया गया था, जो महिला अभ्यर्थियों की देखरेख में लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed