{"_id":"664291c9cd0cffef210be067","slug":"transformer-caught-fire-200-houses-lost-power-baghpat-news-c-28-1-bag1001-112995-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, 200 घरों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, 200 घरों की बत्ती गुल
Tue, 14 May 2024 03:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 14 May 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
रटौल। कस्बे के पंजाबी नगर ईदगाह रोड़ पर एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिससे 200 घरों की बत्ती गुल हो गई। बत्ती गुल होने के बाद कस्बे के लोगों को रविवार रात जागकर गुजारनी पड़ी। सोमवार की सुबह पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ा।
पंजाबी नगर में रहने वाले जुल्फिकार, चौधरी सलीम और रहीस आदि ने बताया कि शुक्रवार रात तेज आंधी में तार टूटने के 36 घंटे बाद रविवार दोपहर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई थी। बताया कि रविवार रात पंजाबी नगर ईदगाह रोड पर खाद गोदाम के पास रखे 100 केवीए के एक ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से आग लग गई। जिससे वहां भगदड़ मच गई और पंजाबी नगर के 200 घरों की बत्ती गुल हो गई। जिस कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। रात में गर्मी से लोग बेहाल हो गए और जागकर रात गुजारनी पड़ी। उधर सूचना मिलने पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मियों ने ट्रांसफार्मर ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन ठीक नहीं हो सकी। 24 घंटे बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं जाने पर लोगों ने आक्रोश जताया। सोमवार की सुबह लोगों को पानी, पशुओं के लिए चारे समेत अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। उधर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता यतेंद्र भाटी का कहना है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।