फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trains running on Delhi-Saharanpur route full during festive season

Baghpat News: त्योहारी सीजन में दिल्ली-सहारनपुर रूट पर चलने वाली ट्रेनें फुल

Mon, 13 Nov 2023 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
Trains running on Delhi-Saharanpur route full during festive season
ट्रेनों की खिड़कियों पर लटक कर सफर कर रहे लोग
विज्ञापन

फोटो संख्या 8
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें त्योहारी सीजन के चलते इस समय फुल चल रही हैं। यात्रियों को खिड़कियों पर लटककर सफर करना पड़ रहा है। ऐसे में उनके साथ हादसा होने की भी आंशका बनी हुई है। वहीं यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जीआरपी व आरपीएफ भी अलर्ट है।
रिकार्ड के अनुसार इस समय दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अप-डाउन तकरीबन 26 ट्रेंने संचालित हैं। सामान्य दिनों में बड़ौत रेलवे स्टेशन से तकरीबन 3000 यात्री प्रतिदिन सफर करते थे, लेकिन अब त्योहारी सीजन के चलते यात्रियों की भीड़ दोगुना हो गई है। ज्यादातर लोग गोवर्धन, भैय्यादूज पर्व मनाने के लिए ट्रेनों से ही अपने घर पहुंच रहे हैं। इस कारण ट्रेनें खचाखच भरकर चल रही हैं। ऐसे में बहुत से यात्रियों को खिड़कियों पर लटककर सफर करना पड़ रहा है। वहीं हादसा होने की भी आंशका बनी हुई है। उधर, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जीआरपी व आरपीएफ भी अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन


वर्जन----
यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्टेशन के अलावा ट्रेनों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संदिग्ध दिखने वाले लोगों की चेंकिग की जा रही है। इसमें आरपीएफ भी सहयोग कर रही है। - उधम तालान जीआरपी इंस्पेक्टर बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed