{"_id":"698a3577c9965cc4bd048c2e","slug":"training-to-be-given-today-to-protect-against-cyber-threats-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-146514-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: साइबर खतरों से बचाव के लिए आज दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: साइबर खतरों से बचाव के लिए आज दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला कराई जाएगी। वहां डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों के प्रति जागरुकता बढ़ाने और सुरक्षित तरीके से इंटरनेट उपयोग करने की जानकारी दी जाएगी।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे ने बताया कि एनआईसी बागपत द्वारा कार्यशाला का विषय स्मार्ट टेक, सेफ च्वाइॅस एआई का सुरक्षित एवं जिम्मेदार प्रयोग रखा गया है। पुलिस के साइबर सेल के विशेषज्ञ कार्यशाला में शामिल होंगे। वह साइबर सुरक्षा, डेटा प्रोटेक्शन और ऑनलाइन जोखिमों से बचाव की जानकारी देंगे। सोशल इंजीनियरिंग, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई व नेट बैंकिंग से जुड़े धोखाधड़ी के तरीके और उनसे बचाव के उपाय बताए जाएंगे। सरकारी कार्यालयों में साइबर हाइजीन, सुरक्षित नेटवर्क प्रोटोकॉल, अधिकारिक डिवाइसों पर एंटीवायरस अपडेट, फायरवॉल उपयोग और संवेदनशील डाटा की सुरक्षा कैसे करें, इसके बारे में बताया जाएगा।
कार्यशाला में राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा, उद्योग विभाग, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं बाल विकास, खाद्य एवं रसद आदि विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे।