फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traders expect business to increase during the festival season

त्योहार के सीजन में व्यापारियों को कारोबार बढ़ने की उम्मीद

Sat, 09 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Traders expect business to increase during the festival season
बागपत/बड़ौत। कोरोना महामारी के कारण पिछले साल त्योहारी सीजन मायूसी वाला था। मगर, इस बार कोरोना की पाबंदियां नहीं है। यहीं वजह है कि व्यापारियों के चेहरे खिले हुए है। उन्हें कारोबार काफी बढ़ने की उम्मीद है। दुपहिया वाहन, इलेक्ट्रानिक्स सामान, कपड़ा शोरूम सहित सराफा बाजार में इस त्योहार पर भीड़ उमड़ेगी। नवरात्र से पहले ही बाजार में उमड़ी भीड़ से साफ हो गया है। व्यापारियों का खुद भी कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार के त्योहार सभी के लिए अच्छे रहेंगे।
विज्ञापन

इस बार त्योहार का सीजन अच्छा रहेगा
बड़ौत भारत हीरो के डायरेक्टर पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक का कहना है कि पिछले साल कोरोना के कारण काफी मंदा रहा और नवरात्र, दशहरा व दीपावली पर मायूसी वाली रही थी। मगर, इस बार जिस तरह के हालात है, उससे लग रहा है कि इस बार त्योहार का सीजन अच्छा रहेगा। सभी शोरूमों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। ग्राहकों के लिए ऑफर भी आ रहे है और नए मॉडल भी आए है। लोग वाहन बुक कर रहे है जो पिछले साल से दोगुने तक है।
विज्ञापन

जमकर खरीददारी होने के आसार
बड़ौत में सराफा व्यापारी प्रभात जैन का कहना है कि त्योहारी सीजन से सोने व चांदी की अच्छी खरीदारी होने की काफी उम्मीदें हैं। बाजार अच्छा होने के पूरे आसार हैं। बाजार सुधरने का लाभ व्यापारियों सहित समाज के हर तबके को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से मंगवाए जा रहे ब्रांडेड कपड़े
बड़ौत के कपड़ा व्यापारी नवनीत जैन का कहना है कि नवरात्र से लेकर धनतेरस तक के लिए नए ऑफर आ गए हैं। लोगों को लुभाने के लिए दिल्ली, राजस्थान, पंजाब सहित अन्य जगहों से ब्रांडेड कपडे़, टी-शर्ट, पैंट सहित सर्दी के कपड़े मंगवाए जा रहे है। कोरोना काल के चलते व्यापार पर पिछले दो साल काफी खराब रहे और यह सीजन अच्छा रहने की उम्मीद है।
अच्छे आफर के साथ इलेक्ट्रॉनिक कंपनी तैयार
बड़ौत में गांधी रोड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारी अमित जैन का कहना है कि पिछले वर्ष बाजार से जिस तरह की उम्मीद थी, वह पूरी नहीं हो सकी। लेकिन यह साल अच्छा रहने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा उम्मीद त्योहार से है। क्योंकि लोग इलेक्टॉनिक उपकरण त्योहार में ज्यादा खरीदते है। इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां भी इस वर्ष अच्छे ऑफर दे रही हैं।
त्योहार व शादी के सीजन से बड़ा फायदा मिलेगा
बागपत के सराफा व्यापारी संजय वर्मा का कहना है कि कोरोना के कारण पिछले साल काफी स्थिति खराब रही और शादी का सीजन भी ठीक नहीं रहा। इस बार त्योहार व शादी का सीजन अच्छा होने की उम्मीद है। इसका असर अभी से दिखाई दे रहा है और उम्मीद लगाई जा रही है कि 50 प्रतिशत तक व्यापार बढ़ेगा।
इलेक्ट्रॉनिक सामान का कारोबार बढ़ेगा
बागपत के इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम के मालिक प्रदीप जैन ने बताया कि पिछले कुछ समय से कारोबार लगभग बंद है। इसका एक बड़ा कारण ऑनलाइन खरीदारी भी है, लेकिन सभी लोग ऑनलाइन खरीदारी नहीं कर सकते। त्योहार में कारोबार काफी बढ़ने की उम्मीद है और सभी को लग रहा है कि यह साल बेहतर होगा।

अब कपड़ा का कारोबार उठेगा
बागपत के कपड़ा व्यापारी प्रेम गुलियानी ने बताया कि पहले कारोना काल में व्यापारी परेशान रहा तो अब श्राद्ध के कारण लोग खरीदारी कम करते है। लेकिन अब नवरात्र शुरू हो रहे है और इसके साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इससे बाजार काफी अच्छा रहेगा और व्यापारियों को इस बार काफी फायदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed