फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Took samples of food items, stirred up traders

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने की दुकानों पर की छापेमारी, हड़कंप

Sat, 31 Jul 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Took samples of food items, stirred up traders
त्योंहारी सीजन में खाद्य अभिहित विभाग ने चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। चौगामा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बड़ौत रमेश चंद ने छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें मिठाई, परचून की दुकानों एवं ठेलियों पर फल आदि बेच रहे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों से नमूने लिये।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बड़ौत रमेश चंद ने बताया कि बड़ौत-बुढाना मार्ग से कावड़ियां निकलते हैं। जिसे देखते हुए कांवड़ मार्ग पर चल रही दुकानों पर सफाई रखने के निर्देश दिए गए है। बताया गया कि मिठाइयों की दुकान पर सफाई रखी जाए। दुकानों पर रेट लिस्ट लगी होनी चाहिए। बताया कि क्षेत्र के भड़ल गांव में प्रवीण, गौरव, सुरेंद्र, दाहा गांव में अनिल राणा, मनोज कुमार, राजीव, रियाज, पुसार में इशरत आदि की मिठाइयों, शीतल पेय पदार्थों, परचून की दुकानों पर रेट लिस्ट व सफाई देखी गई। बताया कि सड़क किनारे बस स्टैंडों पर लगी फलों की ठेलियों पर भी सख्त चेतावनी दी गई है कि सड़े गले फलों को अपने आसपास भी न रहने दे। सभी दुकानदार मास्क अवश्य लगाकर रखे वरना कार्रवाही कराई जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद ने बताया कि दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि लाइसेंस लेकर दुकान चलाएं व सफाई तथा मास्क अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed