फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tomorrow, the last lunar eclipse of the year, will be auspicious for the four zodiac signs

साल का आखिरी चंद्रग्रण कल, चार राशियों के लिए रहेगा शुभ

Sun, 06 Nov 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow, the last lunar eclipse of the year, will be auspicious for the four zodiac signs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सूर्य ग्रहण के बाद आठ नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण होगा। यह चार राशियों के लिए शुभ रहेगा, जबकि सूर्यग्रहण के 15 दिन के अंदर चंद्रहण होना देश के लिए शुभ संकेत नहीं है।
ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि साल के अंतिम सूर्य ग्रहण के बाद अब आठ नवंबर को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा। जिसे भारत में आंशिक सहित कई देशों में देखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को सुबह आठ बजे सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा और मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। जिसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं हो सकेगा। शाम साढ़े पांच बजे चंद्रग्रहण दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र में स्पर्श ग्रहण करेगा। इसका असर शाम छह बजकर 20 मिनट तक रहेगा। शाम सात बजे के उपरांत श्रद्धालु स्नान कर पूजा पाठ करें और दानपुण्य करें। इसके उपरांत अगले दिन सूर्योदय के बाद दानपुण्य कर ग्रहण का दोष निवारण कर सकते हैं।
विज्ञापन

महाभारत से पहले भी हुआ था ऐसा ग्रहण
पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि सूर्यग्रहण के 15 दिन के अंदर चंद्रग्रहण होने का संयोग शुभ संकेत नहीं है। ऐसा ही संयोग महाभारत काल से पहले हुआ था, जिसमें काफी जनहानि हुई थी। हालांकि बाद में भी कई बार इस तरह का संयोग बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ग्रह होंगे आमने-सामने
पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि चंद्रग्रहण पर मंगल, शनि, सूर्य व राहु ग्रह आमने-सामने होंगे। चंद्रग्रहण मिथुन, कन्या, तुला राशि को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। इन राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य, आर्थिक, कॅरियर व व्यापार आदि मामलों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है।

इन राशियों के लिए होगा शुभ
पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि चंद्रग्रहण का संयोजक वैसे तो विनाशकारी योग है, जबकि मिथुन, कर्क, वृश्चिक व कुंभ राशि के लिए लाभदायक साबित होगा। इन राशि के लोगों के लिए धन प्राप्ति, रुके हुए कार्य होने समेत अन्य लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed