फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Toll workers again dug the canal track

टोलकर्मियों ने फिर खोद दी नहर की पटरी, गमले लगाकर बंद किया हाईवे का कट

Sat, 14 May 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Toll workers again dug the canal track
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। जिवाना टोल प्लाजा पर कर्मियों ने शुक्रवार रात फिर से नहर की पटरी खोदकर हाईवे पर बने कट पर गमले लगा दिए हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। उन्होंने शनिवार को थाने में शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना था कि एक माह पहले भी टोल कर्मचारियों ने वाहन रोकने के लिए पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर जगह-जगह गड्ढे खोद दिए थे। वहीं, हाईवे पर गमले लगाकर कट बंद कर दिया था। लोगों के विरोध व धरने के बाद सिंचाई विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नहर की पटरी के गड्ढे बंद कराकर हाईवे पर आवागमन शुरू कराया। वहीं, नहर की पटरी खोदने के आरोप मे दो टोलकर्मी को जेल भेजा था। अब टोल कर्मियों ने शुक्रवार रात फिर से नहर की पटरी खोद दी है। हाईवे पर गमले लगाकर कट बंद दिया है। ग्रामीणों ने शनिवार को रमाला थाने पहुंचकर टोल कर्मियों के खिलाफ शिकायत की। वहीं, नहर की पटरी के गड्ढे भरवाने तथा हाईवे कट से गमले हटवाने की मांग की। ग्रामीणों ने रविवार तक समस्या का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी। विरोध जताने वालों में समाजसेवी मनीष चौहान, राममेहर, सतपाल, निशांत, कुलदीप, पवन, संजीव, अमित, राजीव व सुनील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed