फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Told the students the importance of water, administered the oath of water conservation

Baghpat News: छात्रों को बताई जल की महत्ता, जल संरक्षण की शपथ दिलाई

Tue, 06 Dec 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Told the students the importance of water, administered the oath of water conservation
आदर्श इंटर कालेज डौला में छात्रों को संबोधित करते जल पुरूष डॉ राजेंद्र सिंह - फोटो : BAGHPAT
बागपत। आदर्श इंटर कॉलेज डौला में मंगलवार को जल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जल पुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह ने छात्रों को जल की महत्ता और संरक्षण के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण में जल संरक्षण के उपायों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सूर्य द्वारा समुद्र के जल का वाष्पीकरण करने के बाद जल वर्षा के रूप में पृथ्वी पर आवश्यक स्थानों पर पहुंचता है। उन्होंने कहा कि नदी जल का उत्तम स्रोत होती है। उन्होंने छात्रों को जल संरक्षण करने व नदियों को दूषित नहीं करने की शपथ भी दिलाई। जल बिरादरी अध्यक्ष व ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्था के संचालक डॉ. कृष्णपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण स्वच्छ व निर्मल रखने के लिए जागरूक किया। कॉलेज प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने छात्रों को शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने व लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अजय कुमार, राघवेंद्र, पवन मिश्रा, लोकेश कुमार, मोहित गुप्ता, विनोद मिश्र, सुरेंद्र दत्त, अजय कुमार, मांगेराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed