फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today, Lord Ganesha will sit in every house.

आज घर घर विराजेंगे विघ्नह्ता भगवान गणेश

Thu, 09 Sep 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Today, Lord Ganesha will sit in every house.
बड़ौत/खेकड़ा। भाद्र शुक्ल चतुर्थी को भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी आज है, ऐसे में आज पूरे विधि विधान से भगवान गणेश घर - घर में विराजेेंगे। श्रद्धालु कई दिन से गजनान के स्वागत के साथ ही उनकी प्रतिमा को स्थापित करने से लेकर तमाम तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटै रहे।
विज्ञापन

ज्योतिष विशेषज्ञों की नजर में भगवान गणेश अबकी साल कई शुभ संयोग साथ लेकर आ रहे हैं। ऐसे शुभ संयोग में गणपति पूजन करना सभी भक्तों के लिए अति मंगलकारी होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज अगस्त्य ने बताया कि भगवान गणेश अबकी साल कई शुभ संयोग भी साथ में लेकर आ रहे हैं। ऐसे शुभ संयोग में गणपति पूजन करना सभी भक्तों के लिए अति मंगलकारी होगा। चतुर्थी चित्रा नक्षत्र से शुरू हुई थी। इस बार भी चित्रा नक्षत्र से प्रारंभ हो रही है। ये पर्व सभी राशियों के लिए शुभ है। इस दिन चंद्र तुला राशि में शुक्र साथ रहेगा। सूर्य, बुध, शनि, शुक्र ग्रह अपनी-अपनी राशि में रहेंगे। गुरु कुंभ राशि में रहेगा। बताया कि चतुर्थी तिथि नौ सितंबर की रात 12:18 बजे से प्रारंभ होकर 10 सितंबर की रात 9:97 बजे तक रहेगी। व्यापारी वर्ग का मुनाफा बढ़ेगा और शेयर बाजार में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में भगवान गणेश की स्थापना की तैयारी शुरू हो गई है। मुंबई महाराष्ट्र के प्रमुख त्यौहारों में एक गणपति महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहा है। दस दिन तक मंदिरों और घरों में गणपति की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। अपनी सामर्थ्य के अनुसार गणपति घरों में विराजमान होंगे। पंडित यज्ञेश शास्त्री ने बताया कि भगवान गणपति की दस दिनों तक पूजा अर्चना होगी। 20 सितंबर को विधिवत बैंड बाजों के साथ भगवान गणपति का यमुना नदी में विर्सजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed