{"_id":"57cc7d474f1c1ba830317a7b","slug":"today-jayant-in-chchaprauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज छपरौली से चुनाव बिगुल बजाएंगे जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज छपरौली से चुनाव बिगुल बजाएंगे जयंत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा रालोद सोमवार से प्रचार अभियान की शुरूआत करेगा। महासचिव जयंत चौधरी छपरौली विधानसभा क्षेत्र में तीन सभाएं करेंगे। दोपहर के समय सबसे पहले वह राष्ट्र वंदना चौक पहुंचेंगे, यहां से छपरौली जाएंगे।
सोमवार को छपरौली विधानसभा क्षेत्र में रालोद महासचिव जयंत चौधरी की तीन सभाएं हैं। छपरौली के अलावा किशनपुर बराल और दाहा में वह कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में तीन कार्यक्रम होने हैं, इसकी शुरूआत छपरौली विधानसभा से हो रही है। छपरौली विधायक वीरपाल राठी, जिलाध्यक्ष सुखबीर गठीना, रालोद नेता सहेंद्र रमाला ने बताया सभाओं की तैयारियां हो चुकी है।
रालोद कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। इसमें मंडल महासचिव ओमबीर ढाका, नगराध्यक्ष कंवर पाल हुड्डा, अमित, सचिन, मनोज, सोनू, पवन, धन्नू, संजय और महीपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
तवेला गढ़ी गांव में ग्राम प्रधान राजीव कुमार के आवास पर रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सोराज सिंह, जगवीर, देशपाल, मुबारिक, मुर्शलीम, अजय, ब्रजपाल, बीरसैन, सोमपाल, राजपाल, रामबीर, हरेंद्र आदि रहे। बोपुरा गांव में साहिन के आवास पर बैठक हुई। इसमें नूर हसन, कासिम, कूड़ा, लियाकत, शब्बीर, साजिद आदि रहे।
कान्हड़ में राज कुमार के आवास पर बैठक हुई। इसमें राजवीर सिंह, नरेंद्र, निरंकार, अशोक, सुभाष, समरपाल आदि रहे। टीकरी में रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सत्यवीर राठी के आवास पर बैठक हुई। इसमें ईश्वर सिंह, रोबिन, विनोद कुमार, धीरज राठी आदि रहे।
भगवानपुर गांव में यशवीर सिंह के आवास पर बैठक हुई। इसमें रालोद के पूर्व बिनौली ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पंवार, जितेंद्र शर्मा, आदि रहे। निरपुड़ा में विक्रम राणा, नाहर सिंह, सोमपाल फौजी, बिलेंद्र राणा, डॉ. राजू आदि ने जनसंपर्क कर रैली में पहुंचने की अपील की।
रालोद नेताओं ने तैयारी की
छपरौली। कस्बे के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार दोपहर को रालोद महासचिव जयंत चौधरी की सभा के लिए तैयारी की गई। शाबगा, ककोर, टांडा और हेवा गांव में रालोद के देशपाल बदरखा के नेतृत्व में लोगों से संपर्क करके अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया। शकील प्रधान, हनीफ, इनाम त्यागी, कयूम त्यागी, सुगना सैनी, शावेज, रशीम, दानिश खान, फराद खान, हनीफ, रामपाल, हरपाल, जय कुमार, बृजपाल, विकास, जितेंद्र, जगबीर आदि रहे