{"_id":"63b8633af354101db36e9d24","slug":"today-is-the-last-day-to-file-objection-online-baghpat-news-mrt6208192192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अंतिम दिन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का शनिवार को अंतिम दिन है। परिषद ने केंद्रों की सूची जारी कर सात जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। राज्य स्तरीय समिति द्वारा आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केेंद्रों की ंअंतिम सूची जारी की जाएगी।
परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुुरू कर दी है। इस बार 31 हजार छह सौ 69 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 16 हजार 86 और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 15 हजार पांच सौ 83 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
परिषद की ओर से जिला स्तर पर प्रस्तावित किए गए 43 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर सात जनवरी तक ऑनलाइन आपत्ति मांगी थी। सात जनवरी के बाद प्राप्त आपत्तियों का कोई विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची पर मिलने वाली आपत्तियों के निस्तारण के लिए राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया था।
विज्ञापन
सात जनवरी तक मिलने वाली आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि सात जनवरी तक मिलने वाली ऑनलाइन आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। जिला स्तर पर परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कराई जा रही है।