फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today Hinden revival conference in Douala

आज डौला में हिंडन पुनर्जीवन सम्मेलन

Mon, 21 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 21 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Today Hinden revival conference in Douala
बागपत के डौला गांव में डीएम से वार्ता करते कृष्णपाल सिंह। - फोटो : amar ujala
बागपत। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने कहा कि बरसात के पानी का संचयन करें। वृहद स्तर पर विविध जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर जल बचाने एवं उसका उचित प्रबंधन करें। पानी की बर्बादी के कारण हमारा जल स्तर दिनों दिन गिरता जा रहा है। सभी ब्लाक डार्क जोन में आ गए हैं। 
विज्ञापन


डौला गांव में होने वाले हिंडन नदी पुनर्जीवन सम्मेलन के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे  डीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से सम्मेलन होगा। डीएम ने डौला में तालाबों की स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि दिनो दिन गिरता जल स्तर चिंता की बात है और बागपत के सभी ब्लाक डार्क जोन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी से हमारा पानी का भंडार समाप्त हो रहा है। रोजमर्रा के घरेलू कार्यों में हम पानी की बचत कर सकते हैं। स्कूलों में विचार गोष्ठियां आयोजित कर, प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, रैली एवं अन्य जागरूकता वाले कार्यक्रमों को संपन्न कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बागवानी की सिंचाई के लिए ड्रिप विधि, फसलों की सिंचाई हेतु स्प्रिंकलर विधि अपनाए जाने पर पानी की बचत होगी। अत्यधिक भूजल गिरावट वाले क्षेत्रों में फसल चक्र में परिवर्तन कर अधिक जल खपत वाली फसलें नहीं उगानी चाहिए। औद्योगिक प्रयोग में लाए गए जल का शोधन कर उसका पुर्नउपयोग करने से पानी का दोहन रुकेगा। वाटर पार्क, होटल में प्रयुक्त होने वाले जल का उपचार करके बार-बार प्रयोग में लाएं। तालाबों को अवैध कब्जों और अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है। बूंद बूंद संचय, बूंद बूंद खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भू-गर्भ जल संरक्षण को भी संरक्षित करना है। जल को  प्रदूषित न करें, जल बर्बाद न करें और जल का उचित प्रबंधन करें। सबमर्सिबल का उपयोग कम से कम करें, पानी की टोटियां खुली न छोड़ें। हर नागरिक का यह नैतिक कर्तव्य है कि अत्यधिक जल-दोहन न करें तथा संकल्प लें कि पानी को प्रदूषित नही करेंगे तथा जल-संचय करेंगे और उसका उचित प्रबंधन करेंगे। एसडीएम मनोज कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed