फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Woman Killed, Man Injured After Car Crashes into Unknown Vehicle on Delhi-Dehradun Expressway

भीषण हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार महिला की मौत, युवक घायल

Mon, 24 Aug 2026 10:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Aug 2026 10:45 AM IST
सार

बागपत के गांगनौली के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 24 वर्षीय युवक गंभीर घायल हुआ है।

विज्ञापन
Baghpat: Woman Killed, Man Injured After Car Crashes into Unknown Vehicle on Delhi-Dehradun Expressway
हादसे में क्षतिग्रस्त कार, सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के दोघट क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांगनौली कट से टीकरी पुलिस चौकी की ओर जा रही कार की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 21 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Baghpat: Woman Killed, Man Injured After Car Crashes into Unknown Vehicle on Delhi-Dehradun Expressway
हादसे में क्षतिग्रस्त कार, सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

सुबह पांच बजे गांगनौली के पास हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब पांच बजे गांगनौली गांव के पास हुआ। दिल्ली के फर्स्ट फ्लोर मॉडल टाउन फेस निवासी 24 वर्षीय आदित्य चोपड़ा पुत्र भारत भूषण चोपड़ा और 21 वर्षीय शहरा अरोरा पुत्री रिक्की अरोरा कार में सवार थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों गंभीर घायल, महिला की मौत
टक्कर के बाद कार सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर प्रांशु राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल बागपत पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शहरा अरोरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि आदित्य चोपड़ा की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat: Woman Killed, Man Injured After Car Crashes into Unknown Vehicle on Delhi-Dehradun Expressway
हादसे में क्षतिग्रस्त कार, सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास के क्षेत्र से हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

दोघट थानाध्यक्ष बोले- महिला की मौत, घायल हायर सेंटर रेफर
दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed