फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   political news

Baghpat News: रसोइयों का बढ़ा मानदेय, मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा

Mon, 24 Aug 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
political news
बागपत। रक्षाबंधन से पहले पीएम पोषण योजना से जुड़ी रसोइयों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तोहफा दिया। रसोइयों का मानदेय तीन हजार रुपये करने व पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देकर उनका सम्मान किया। इससे उनके चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री के रसोइयों को प्रमाण पत्र देने के बाद राज्यमंत्री केपी मलिक विधायक योगेश धामा ने रसोइयों को प्रमाण पत्र दिए। बताया कि जिले में 1549 रसोइयों का मानदेय दो हजार से तीन हजार रुपये कर दिया गया और उन्हें पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के हित में कार्य कर रही है और उन्हें सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान सुनीता, कौशल, संगीता, मधु, कुसुम, निर्मला, मनीषा, शकीला, पूनम, सविता, कोमल सैनी आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएम अस्मिता लाल, एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी, एसडीएम दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--

रसाेइयों को कैशलेस कार्ड वितरित किए गए
बड़ौत। नगर के महर्षि दयानंद सरस्वती वैदिक महाविद्यालय में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत रसोइयों को कैशलेस कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान धर्मपाल सिंह त्यागी ने कहा सेवा करना पुण्य कार्य है। खाना बनाना सेवा का कार्य है। बताया कि कार्ड से रसोइयों को सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। वहीं डॉ़ मनीष तोमर ने अस्पताल के रसोइयों के लिए विशेष चिकित्सा वार्ड बनाने की घोषणा की। इस मौके पर कपिल आर्य, खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद, रवि शास्त्री, नायब तहसीलदार विनोद कुमार, रामपाल तोमर, उदय मुनि,आदर्श तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


रसोइयों को नई सुविधाओं की जानकारी दी
खेकड़ा। मवीकलां स्थित विनायक कॉलेज में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रश्मि धामा और खंड शिक्षा अधिकारी सचिन कुमारी ने किया। अधिकारियों ने रसोइयों को शासन की ओर से दी जा रही नई सुविधाओं की जानकारी दी। ड्रेस के लिए मिलने वाली सहायता राशि भी 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है। भोजन तैयार करते समय स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रसोइयों को दस्तानों की खरीद के लिए 400 रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। इससे रसोइयों के चेहरे खिल गए। इस दौरान प्रदीप दीक्षित, सुमित कुमार, सोमेश चौधरी, शशांक, अंकुर, सुनील वशिष्ठ, प्रवीण शर्मा व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed