फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: मां-बेटे को गली में गिराकर डंडों से पीटा

Mon, 24 Aug 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime news
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला विजयनगर में शनिवार रात एक परिवार के छह-सात लोगों ने घर में घुसकर घरभरी देवी और उसके बेटे रोहित को खींचकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद गली में जमीन पर गिराकर डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला विजयनगर की रहने वाली घरभरी देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके बेटे रोहित की पड़ोस के लोगों के साथ कहासुनी हो गई थी। तभी से पड़ोस में रहने वाला परिवार उनसे रंजिश रखता है। शनिवार रात वह अपने बेटे रोहित के साथ घर में खाना खा रही थीं। तभी पड़ोसी परिवार की एक महिला समेत छह लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। पहले तो दोनों की घर के अंदर पिटाई की गई। इसके बाद आरोपी उन्हें खींचकर बाहर ले आए। वहां पर भी डंडों से पीटा गया। लोगों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed