फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   tiranga march

कांग्रेस सेवादल का तिरंगा मार्च आज से शुरू

Mon, 17 Feb 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
tiranga march
कांग्रेस सेवादल का तिरंगा मार्च आज से शुरू
विज्ञापन

बागपत। स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में उप्र कांग्रेस सेवादल के पश्चिमी जोन में 18 से 20 फरवरी तक भारत जोड़ों तिरंगा मार्च निकाला जाएगा। तिरंगा मार्च पदयात्रा 18 फरवरी को हापुड़ से शुरू होकर मेरठ, मुजफ्फरनगर 20 फरवरी को पुरा महादेव से वाया अमीनगर सराय-डौला होते हुए बागपत के पक्का घाट पहुंचेगी।
तिरंगा मार्च के पश्चिमी जोन के अध्यक्ष अनिल देव त्यागी ने बयान जारी कर बताया कि पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संवैधानिक मूल्यों की रक्षा व सांप्रदायिक सद्भावना तथा कांग्रेस के आजादी के आंदोलन की भूमिका के बारे जागरूक करना है। कांग्रेस सेवादल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक, आजादी की लड़ाई और गांधी की विचार धारा को आगे बढ़ाना है। देश में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। महापुरुषों व शहीदों का अपमान और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करने का प्रयास किया जा रहा है। गोडसे की विचारधारा को देश पर थोपने की कोशिश की जा रही है, इसके खिलाफ सेवादल यात्रा के दौरान जागरूक करेगा।
विज्ञापन

जिला महासचिव पर स्वागत किया
बागपत। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर ने बिलोचपुरा गांव के विनोद कुमार वाल्मीकि को जिला महामंत्री बनाया। विनोद कुमार को जिला महामंत्री बनाने पर ग्रामीणों ने फुल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसमें श्रीचंद, इरफान पठान, पदम सिंह, ईश्वर भारद्वाज, सोमपाल सैनी, प्रदीप, बेदी, सतपाल, इंद्रपाल, नासिर प्रधान, धनपाल, चंद्रपाल फौजी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed