फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tips for moving forward for volunteers

स्वयंसेवकों को परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढने के टिप्स दिए

Fri, 25 Mar 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tips for moving forward for volunteers
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। इसके पहले दिन कार्यक्रम अधिकारियों ने वालिटिंयर्स को एनएसएस के इतिहास और उद्देश्यों की जानकारी दी। उधर, सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज की ओर से पाबला में चल रहे शिविर के चौथे दिन मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की के कुलपति डॉ. नरेंद्र शर्मा ने स्वयंसेवकों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

एसपीसी डिग्री कॉलेज में एनएसएस शिविर के पहले दिन इकाइयों के लिए शिविर स्थल का चयन किया गया। संस्था के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने वालिटिंयर्स को शिविर के दौरान सीखी गई बातों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में वालिटिंयर्स को समूह में बांटने के बाद अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. उमलेश रानी, डॉ. गीता, सुशील कुमार मौजूद रहे। उधर, पाबला में चल रहे एनएसएस शिविर में मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि एनएसएस राष्ट्र सेवा का सर्वोत्तम मंच है। महामना मदन मोहन मालवीय डिग्री कॉलेज खेकड़ा से आए डॉ. अजीत देशवाल और डॉ. प्रदीप कौशिक ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के नियमों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार को शिविर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। शिविर में अतुलदेव शर्मा, संतोष देवी, प्रियंका सिंह, तुषार, अक्षय यादव, निकिता, प्रिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने नाटक के माध्यम से लोगों को भू-संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित रखने और भूमि की सुरक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना सभी का कर्तव्य है। स्वयंसेविकाओं ने नाटक के माध्यम से पॉलीथिन का प्रयोग कम से कम करके पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मला ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कर पौधों की बच्चों की तरह देखभाल करने की अपील की। दूसरी सत्र में वैदिक इंटर कॉलेज में पौधरोपण कर अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया। शिविर में तनु, मुस्कान, सोनिया, साहिबा, परिधि, सुहाना, नीलम, रिया, अपर्णा, स्वार्थी, अंजू, राखी, शिल्पा वर्मा, पूजा, प्रवीण कुमार, संजय सैनी, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed