{"_id":"56e9aa114f1c1b59758b475e","slug":"tincture-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट का भंडाफोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में खाद्य पदार्थों में मिलावटी का गोरखधंधा कितने बड़े स्तर पर चल रहा है, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच से इसका खुलासा हुआ है। मैगी में लेड मिला तो देशी घी में डालडा। दूध में पानी, मावा में पाउडर या अन्य सामान मिलाया गया है। एडीएम कोर्ट ने आठ मिलावटखोरों पर जुर्माना लगाया है। साथ ही मिलावट करने के 20 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नवंबर 2015 में कई दुकानदारों और मावों की भट्टी पर छापेमारी कर दूध, मावा, देशी घी, मैगी का नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा था। इनमें से 20 सैंपल जांच में फेल पाए गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अभिहित अधिकारी रेनू यादव के मुताबिक बड़ौत के नरेश चंद जैन, बागपत के गौरव गुप्ता, अमीनगर सराय के राजेंद्र की दुकान से मैगी के लिए गए सैंपल फेल निकले।
इनके अलावा धनौरा सिल्वनगर गांव के गुलवीर के मावा के दो नमूने, यूसुफ, अनिल, सतेंद्र, गांगनौली के सुभाष, शिकोहपुर के अजय, बड़ावद के आशु, मांगरौली के शाकिर, टीकरी कस्बा के सुखवीर, मुजफ्फरनगर के अटेरना निवासी जगमोहन, हुसैनपुर के महमूद, बिजवाड़ा के यूसुफ के मावे के सैंपल, बड़ौत के सत्तार के देशी घी का सैंपल फेल पाया गया। इनमें मिलावटी गई थी। आरोपियों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
छापामारी कर आठ नमूने लिए, हड़कंप
बागपत। डीएम अजयदीप सिंह के निर्देश पर एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को कई स्थानों पर छापामारी की। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। अभिहीत अधिकारी रेनू यादव के मुताबिक बिजवाड़ा गांव में छापामारी के दौरान रफीक, रामवीर, नौशाद, गुलशेर के खोया, हिलवाड़ा गांव के नईम, जलालपुर के मुस्तकीम का दूध, ओढ़ापुर के सद्दाम और शफीक का दूध का नमूना लिया गया। उनका कहना है कि सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
इन पर लगाया गया जुर्माना
बागपत। अभिहीत अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि धनौरा सिल्वरनगर के इलियास ने दूध की क्रीम में मिलावटी की थी। एडीएम कोर्ट ने उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसी तरह मावा में मिलावट करने के आरोपी धनौरा के इश्तिकार और नरेश पर 10-10 हजार रुपये, मांगरौली के मुमताज पर 10 हजार, हुसैनपुर के नरेश पर 15 हजार रुपये, बरवाला के बिट्टू पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दूध में मिलावट करने के आरोपी बुढेड़ा के चंद्रपाल पर 15 हजार रुपये, किरठल के गय्यूर के घी में मिलावट मिलने पर 25 हजार रुपये और खोया में मिलावट पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अभिही अधिकारी का कहना है कि जल्द ही अभियान चलाकर एक बार फिर सेंपलिंग की जाएगी।