फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Till the time the entire sugarcane of the farm is not empty, we will get it: MP

जब तक खेत का सारा गन्ना खाली नहीं होगा, मिल चलेगी: सांसद

Sat, 29 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Till the time the entire sugarcane of the farm is not empty, we will get it: MP
रमाला सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण करते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह - फोटो : BAGHPAT
रमाला (बागपत)। सांसद सत्यपाल सिंह ने शुक्रवार को रमाला मिल का निरीक्षण किया। मिल के प्रधान प्रबंधक को किसानों की समस्याओं को शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद सत्यपाल सिंह ने गन्ना यार्ड, गन्ना चेन, बॉयलिंग हाउस, टरबाइन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों से गुन्ने के भुगतान के बारे में जानकारी ली। कहा कि जब तक खेत का सारा गन्ना खाली नहीं होगा, तब तक मिल चलती रहेगी। उन्होंने मिल के प्रधान प्रबंधक आरबी राम को मिल में किसानों को कोई भी समस्या न होने देने के निर्देश दिए। कहा कि किसान तीन घंटे में गन्ना तौलकर घर जाना चाहिए। शिफ्ट व मिल को सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। कहा कि एथनोल प्लांट लगने से मिल को लाभ होगा, जिससे किसानों का भुगतान समय पर होगा। उन्होंने उत्तम ग्रुप के साइट इंचार्ज अश्वनी कुमार को कर्मचारियों के वेतन का भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए। कहा कि वेतन का भुगतान समय पर न होने पर कर्मचारी काम बंद कर देते है। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अभिषेक तोमर, शिवेंद्र तोमर, सहंसरपाल, राजकुमार, वीरसैन, प्रभात तोमर, विपिन कुमार, उदयभान सिंह, सुमित पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed