फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tikri youth injured in a collision with a canter dies

Baghpat News: कैंटर की टक्कर से घायल टीकरी के युवक की मौत

Mon, 28 Jul 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tikri youth injured in a collision with a canter dies
दोघट। दाहा गांव के कांवड़ शिविर से टीकरी जाते समय कैंटर की टक्कर से घायल हुए संदीप (34) की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। संदीप मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन

टीकरी कस्बा निवासी देवेंद्र ने बताया कि उसका बेटा संदीप 23 जुलाई की रात दाहा गांव के कांवड़ शिविर से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह पुसार-बराल मार्ग पर गैस गोदाम के समीप पहुंचा तो पीछे से आए कैंटर ने संदीप की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में संदीप घायल हो गया, जिसका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

---------
तीन बेटों की मौत से बुजुर्ग देवेंद्र के कंधों पर आई जिम्मेदारी
टीकरी निवासी देवेंद्र ने बताया कि उसके तीन बेटों में प्रदीप की दो साल पहले दिमाग की नस फटने से मौत हो गई थी। एक साल पहले दूसरे बेटे नीरज की बीमारी से मौत हो गई। नीरज के परिवार में उसकी पत्नी रेनू, बेटे पारस, प्रिंस और बेटी वंशिका है। अब सड़क हादसे में घायल संदीप की मौत हो गई। परिवार में पत्नी कविता, बेटे हर्ष, लवकुश, वंश और छह माह की बेटी हैं। संदीप की मौत होने से पूरे परिवार की जिम्मेदारी बुजुर्ग देवेंद्र के कंधों पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed