{"_id":"601edf868ebc3e74ae70d36b","slug":"tie-hand-and-put-young-man-in-sugarcane-field-baghpat-news-mrt524093892","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ पांव बांधकर युवक को गन्ने के खेत में डाला, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ पांव बांधकर युवक को गन्ने के खेत में डाला, वीडियो वायरल
विज्ञापन
साकलपुठी गांव के पास ईख के खेत पर हाथ पैर बंधें पड़ा युवक दीपक
- फोटो : BAGHPAT
- ग्रामीणों ने युवक को बंधन मुक्त कर पुलिस को सूचना दी
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। सांकलपुठी गांव के समीप गन्ने के खेत में एक युवक को हाथ पैर बांधकर डाल दिया गया। जिसकी वीडियो वायरल हुई तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे बंधनमुक्त किया। युवक पिछले दो दिन से लापता था। युवक को गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सिखेड़ा निवासी दीपक बुधवार शाम अपने खेतों में पानी लगाने गया था। सुबह को वह वापस नहीं लौटा। शुक्रवार की शाम गांव कुछ युवकों को ईख के खेत में अधमरी हालत में हाथ पांव बंधे युवक की वीडियो वायरल की और उसको बंधन मुक्त किया। युवक ने अपना नाम दीपक निवासी सिखेडा बताया। ग्रामीणों ने फोन पर युवक के परिजन और पुलिस को सूचना दी। युवक को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ भेज दिया। थाना प्रभारी मुनेशपाल सिंह ने बताया की युवक का गांव में आपस में विवाद चल रहा है। मामला संदिग्ध लग रहा। पूछताछ के दौरान युवक ने गांव के ही चार लोगों के नाम बताए हैं। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच कर रही है।