फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thumbs up without giving food grains, complaint

बिना खाद्यान्न दिए लगवा लिए अंगूठे, शिकायत

Sun, 25 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Thumbs up without giving food grains, complaint
छपरौली। क्षेत्र के गांव लूंब में शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों को मिलने वाला खाद्यान्न आंगनबाड़ी समय से वितरित नहीं कर रही हैं। आरोप है कि जब भी लाभार्थी खाद्यान्न लेने जाते हैं, तो उनके हस्ताक्षर या अंगूठा रजिस्टर पर बिना खाद्यान्न दिए लगवा लिया जाता है। उन्होंने सीडीपीओ से इसकी शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनवरी 2021 से जुलाई 2021 तक खाद्यान्न का वितरण एक या दो बार ही हुआ है। जबकि खाद्यान्न लगातार आ रहा है। राशन मांगने पर वह तथा उसका पति अभद्रता, गाली गलौज करते हैं। शिकायत करने वालों में राजबीर, रवि, रविता देवी, बाला देवी, कुसुम देवी, बबीता देवी, विकास कुमार आदि रहे। इस बारे में सीडीपीओ छपरौली जानकी देवी ने बताया लूंब गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को राशन न दिए जाने की शिकायत मिली है, जिसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed