फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Throat killing of the youth

गला रेत युवक की हत्या

Tue, 12 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 12 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Throat killing of the youth
घटनास्थल से बरामद घड़ी की जांच करते एसपी और सीओ। - फोटो : amar ujala
बागपत शहर के पक्का घाट के निकट गेहूं के खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर काफी छानबीन की। मौके से एक घड़ी बरामद हुई। अभी तक शव की शनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पक्का घाट पर सुबह-सुबह घूमने पहुंचे लोगों को पास ही स्थित नौशाद के गेहूं के खेत में खून से लथपथ शव नजर आया। खेत में शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि हत्यारोपियों ने घटनास्थल पर ही युवक की गला रेतकर हत्या की और शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। करने वाले की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक हरियाणा क्षेत्र के होने की संभावना है। एसपी रवि शंकर छवि ने बताया कि घटनास्थल की जांच से लग रहा है कि युवक को यहां लाकर घटनास्थल पर ही हत्या की है। पुलिस टीम को लगा दिया गया है, जल्द हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से काफी दूर तक जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


50 मीटर दूरी पर मिली घड़ी
युवक का जहां पर शव पड़ा हुआ था, उससे 50 मीटर की दूरी पर एक घड़ी पड़ी मिली है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक को पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है उसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई। खून के छींटे दूर-दूर तक खेत में नजर आ रहे हैं।

हरियाणा का हो सकता है युवक
मृतक युवक यमुना से सटे हरियाणा के किसी गांव का रहने वाला लग रहा है, क्योंकि यमुना पार करने के लिए उसने अपनी पैंट उतारी हुई थी। उसके साथ हत्या करने वाले लोग भी शामिल रहे होंगे।


चार-पांच लोगों के होने की संभावना
पुलिस के अनुसार युवक की हत्या में कम से कम चार-पांच लोग शामिल होने की संभावना है। घटनास्थल पर चारों ओर खून के छींटे पड़े हुए थे। रेत भी चारों ओर फैला हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed