बागपत में बुखार का कहर: दो दिन में तीन महिलाओं की मौत, 30 से ज्यादा लोग बीमार, दहशत में पूरा गांव
Baghpat News : बागपत के एक गांव में बुखार से तीन महिलाओं की मौत हो गई। यही नहीं गांव में 30 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। वहीं, दो दिन में तीन महिलाओं की मौत होने से गांव में दहशत का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में छपरौली के हेवा गांव में बुखार से दो दिन में तीन महिलाओं की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित है। लोगों को गांव में संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में दवा का छिड़काव कराने और शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शनिवार को गर्भवती महिला फिरदोस (30), फिरदोस की सास जैनम (60) और रविवार रात मैमूना (28) की बुखार से मौत हो गई। वहीं, गांव में 30 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है।
लोगों का कहना है कि इस तरह से गांव में बुखार फैल रहा है और लोग उसकी चपेट में आ रहे हैं। बुखार आने पर प्लेटलेट्स कम हो रही है। गांव में बुखार से तीन मौत होने से लोग भयभीत है। लोगों का कहना है कि गांव में दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है और गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव में दवा का छिड़काव कराने और स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है।
गांव में तीन की मौत हुई, खून की उल्टी भी लगी
ग्राम प्रधान नीरज ने बताया कि गांव में बुखार फैल रहा है। बताया जा रहा है कि फिरदोस और मैमूना को पहले बुखार आया था। उन दोनों को खून की उल्टी भी हुई है। उन्होंने बताया कि फिरदोस आठ महीने की गर्भवती थी। उसकी मौत के बाद उसकी सास जैनम की भी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले ताल ठोकते मुद्दे: थप्पड़ कांड पर हंगामा, चोटी-तिलक या टोपी पर तकरार, जागरुकता से अमन-चैन बरकरार
हेवा गांव में बुखार से मौत होने के बारे में कोई सूचना नहीं है। मंगलवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। गांव में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाएगा और शिविर लगाकर लोगों की जांच कराई जाएगी। - डॉ. महावीर सिंह, सीएमओ
यह भी पढ़ें: बेटियों पर गर्व: मुक्केबाजी में म्हारी छोरियों का कमाल, विदेशों में मचा रहीं धमाल, पढ़िए इनकी सफलता की कहानी