फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three trains canceled, passengers at the station commotion

तीन ट्रेनें रद्द, यात्रियों का स्टेशन पर हंगामा

Mon, 02 May 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 02 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन पर कांधला के पास मरम्मत का कार्य होने के कारण तीन ट्रेनें रद्द कर दी गई। एक ट्रेन कांधला से वापस दिल्ली के लिए रवाना हुई। ट्रेनाें के रद्द होने से यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। 
विज्ञापन


रविवार को हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली 54476 , दिल्ली से शामली जाने वाली 74025 और शामली से दिल्ली जाने वाली 74026 पैसेंजर ट्रेन रेलवे लाइन पर मरम्मत का कार्य चलने के कारण रद्द कर दी गई। जबकि पैसेंजर ट्रेन 740261 दिल्ली से सहारनपुर तक जाने के बजाए कांधला से ही लौटकर दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री ओमपाल, देवेंद्र, सोमपाल, जितेंद्र, ओंकार, तेजपाल, इमरान, इस्लाम, रिजवान ने इसको लेकर स्टेशन पर हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेकड़ा प्रतिनिधि के अनुसार ट्रैक पर मरम्मत कार्य चलने के कारण मार्ग पर रेलवे अधिकारियों ने रविवार को कई ट्रेन की रद्द कर दी अौर कई ट्रेन देरी से स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्री परेशान रहे।


बड़ौत।  दिल्ली-सहारनपुर ट्रैक पर पिछले दो-तीन माह से अंडर पास निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण ट्रेनें या तो घंटों लेट रहती है, या फिर विभागीय अफसरों द्वारा रद्द कर दी जाती है। रविवार को भी कांधला और शामली के बीच गेट नंबर 110 और 83 के पास अंडर पास निर्माण कार्य चलने के कारण 74025, 74026 व 54476 ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि कई अन्य ट्रेन नंबर 51910, 74021 अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रही। इस कारण यात्रियों को आवागमन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने कहा इस रूट पर ट्रेन रद्द होना या लेट होना आम बात हो गई है। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस ने कहा विभागीय आदेशानुसार ट्रेनें रद्द की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed