फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three teenage girls were vaccinated against cervical cancer.

Baghpat News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए तीन किशोरियों को वैक्सीन लगाई

Sun, 15 Mar 2026 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Three teenage girls were vaccinated against cervical cancer.
-बागपत सीएचसी से डीएम और एसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से विशेष टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को तीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। साथ ही इसके लिए किशोरियों के अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है ताकि वह टीकाकरण के प्रति जागरूक हो सकें।
स्वास्थ्य केंद्र में डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ फीता काटकर किया। सबसे पहले कक्षा नौ की छात्रा तनिशा को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद कक्षा नौ की छात्रा काव्या को भी वैक्सीन लगाई गई और फिर तीसरी छात्रा को भी वैक्सीन लगाई गई। डीएम ने कहा कि 14 से 15 वर्ष तक की बेटियों को वैक्सीन लगवानी चाहिए ताकि वह स्वस्थ रह सकें और सर्वाइकल कैंसर की चपेट में आने से बच सकें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने कहा कि अभिभावकों को इस वैक्सीन से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बेटियों के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले की सभी सीएचसी में टीकाकरण शुरू किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि ने बताया कि जिले में 15 हजार से अधिक किशोरी को टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अभियान किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जा रहा है, जहां स्वास्थ्य कर्मी अभिभावकों को भी जागरूक कर रहे हैं। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डाॅ. विभाष राजपूत, सनील कुमार, अनुज श्रीवास्तव, अमित कुमार, विशाल कुमार, शादाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed