{"_id":"5ed699fa8ebc3e90a359cb78","slug":"three-teachers-of-the-district-will-teach-themselves-on-prabha-channel-baghpat-news-mrt484415223","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं प्रभा चैनल पर पढ़ाएंगे जिले के तीन शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं प्रभा चैनल पर पढ़ाएंगे जिले के तीन शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले के दो शिक्षकों और एक शिक्षिका की वीडियो को स्वयं प्रभा चैनल पर प्रसारण करने के लिए चयनित किया गया है। एनसीआरटी का अनुमोदन मिलते ही इसका प्रसारण किया जाएगा।
लॉकडाउन होने के बाद विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण का कार्य शुरू किया गया था। शिक्षक यू-ट्यूब, व्हाटसअप वीडियो के माध्यम से ग्रुप बनाकर बच्चों को शिक्षण करा रहे थे। शासन स्तर से शिक्षण के लिए स्वयंप्रभा चैनल के माध्यम से भी शिक्षण कार्य शुरू कराया था। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह ने बताया कि जिले से स्वयंप्रभा चैनल पर प्रसारित करने के लिए 11 शिक्षकों की वीडियो का चयन कर शासन को भेजा गया था। इनमें से दो शिक्षक रविंद्र कुमार सैनी व डॉ. सतेंद्र सिंह तोमर और एक शिक्षिका छवि श्रीवास्तव की वीडियो को चैनल पर प्रसारित करने के लिए निदेशालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। निदेशालय की अनुमति के बाद अब शिक्षकों की वीडियो एनसीआरटी को भेजी गई है। एनसीआरटी का अनुमोदन मिलते ही तीनों शिक्षकों की वीडियो का स्वयं प्रभा चैनल पर प्रसारण किया जाएगा।
इन विषयाें पर भेजी थी वीडियो
मूल रुप से आगरा व हाल निवासी गाजियाबाद की छवि श्रीवास्तव राजकीय हाईस्कूल सूप में गणित विषय की सहायक अध्यापिका है। उन्होंने प्रोबेबिलिटी विषय पर अपनी विडियो भेजी थी।
विज्ञापन
मूल रुप से गुड़गांव के रहने वाले शिक्षक रविंद्र कुमार सैनी राजकीय हाईस्कूल फतेहपुर पुट्ठी में अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापक है। इन्होंने निदेशालय को अंग्रेजी की कविता की वीडियो भेजी थी।
मूल रुप से बासौली गांव के रहने वाले डॉ सतेंद्र सिंह तोमर चौधरी कुंदन सिंह इंटर कालेज बासौली में प्रधानाचार्य है। इन्होंने जीव विज्ञान विषय पर अपनी वीडियो निदेशाल को भेजी थी। उन्होंने बताया कि अभी निदेशालय से उन्हें जैव प्रौद्योगिकी विषय पर एक और अन्य विडियो बनाने के निर्देश मिले है।
नए टॉपिक पर विडियो बनाकर भेजेगी पूजा उज्ज्वल
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कालेज बावली में अर्थशास्त्र की प्रवक्ता पूजा उज्ज्वल ने निदेशालय को प्रतिस्पर्धा रहित बाजार विषय पर विडियो भेजी थी। निदेशालय ने उन्हें एक और वीडियो बनाकर भेजने के निर्देश दिए है। शिक्षिका बड़ौत की रहने वाली है।
इनका प्रयास भी रहा लाजवाब
बागपत। राजकीय हाईस्कूल मवींकला में गणित की सहायक अध्यापिका नेहा वर्मा, राजकीय हाईस्कूल सूप की सहायक अध्यापिका नीतू, राजकीय कन्या इंटर कालेज बावली में हिंदी की सहायक अध्यापिका मनीषा मिश्रा, राजकीय हाईस्कूल बसौद में विज्ञान की सहायक अध्यापिका गरिमा त्यागी व गृह विज्ञान की सहायक अध्यापिका आभाराज सिंह, राजकीय इंटर कालेज दौझा की विज्ञान की सहायक अध्यापिका वंदना सिंह ने निदेशालय को अपने विषय पर आधारिक वीडियो भेजी थी।