तीन लुटेरे गिरफ्तार, छह बाइक बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी पूनम ने पत्रकारों को बताया सोमवार को मीतली में कॉलेज के पास पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर छह युवक वहां से गुजरे, पुलिस वालों ने उन्हें रोका तो आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगे। तीन युवकों को पुलिस ने दबोच लिया।
इनमें मीतली निवासी अजय उर्फ काले, राहुल और मनीष है। उनके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और दो चाकू बरामद हुए। जबकि उनके तीन साथी इसी गांव के बिट्टू उर्फ मलूक चंद, प्रदीप और संदीप भागने में कामयाब हो गए। एसपी के मुताबिक पकड़े आरोपियों ने पूछताछ में बताया उन लोगों ने 22 मई को बसौद मार्ग पर दो बाइक लूटी थी, जो बरामद हो गई।
बदमाश बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा में बाइक लूटते और चोरी करते है। उनकी निशानदेही पर बसौद पुलिया के पास अमरूद के बाग से लूटी और चोरी की गई बाइक बरामद हुई। बदमाश वहां पर बाइक इकट्ठी कर बेचने के लिए ले जाने की फिराक में थे।
अजय है गैंग का सरगना
बागपत। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया उनके गैंग का सरगना अजय उर्फ काले है। वह चोरी और लूटी गई बाइकों से ही वारदात को अंजाम देते है।
लूट 210 रुपये की, पुलिस को बताए 25 हजार
बागपत। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बसौद के युवकों से 210 रुपये और दो बाइक लूटी थी। जबकि युवकों ने 25 हजार रुपये और दो बाइक लूटी जाने की शिकायत की थी।