{"_id":"609c35ac8ebc3eb1f33b8152","slug":"three-people-have-died-of-fever-in-baghpat-city-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बुखार से मौत का सिलसिला जारी, यहां फिर गई तीन लोगों की जान, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बुखार से मौत का सिलसिला जारी, यहां फिर गई तीन लोगों की जान, लोगों में दहशत
Thu, 13 May 2021 09:47 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 13 May 2021 09:47 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में बुखार से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चांदीनगर क्षेत्र के ढ़िकौली और विनयपुर गांव में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में बुखार से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चांदीनगर क्षेत्र के ढ़िकौली और विनयपुर गांव में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इससे ग्रामीणों में दहशत है और उन्होंने स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की है।
शहर के बाद देहात क्षेत्रों में भी बुखार ने पैर पसारा है। ढ़िकौली निवासी 48 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र बलबीर व 64 वर्षीय महिपाल को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों के अनुसार उनकी बुखार के चलते मौत हो गई। गांव में बुखार से अब तक आठ मौत हो चुकी हैं।
वहीं विनयपुर निवासी 35 वर्षीय रिजवान पुत्र तौसीफ को भी पिछले एक सप्ताह से बुखार था। जिसका इलाज मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में चल रहा था। परिजनों के अनुसार उसकी मौत भी बुखार के चलते हुई है।