फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three mobile teams will investigate

तीन मोबाइल टीम करेगी जांच

Wed, 01 Apr 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Three mobile teams will investigate
तीन मोबाइल टीम करेगी जांच
विज्ञापन

खेकड़ (बागपत)ा। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सीएचसी पर कोविड 19 अस्पताल पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की तीन मोबाइल टीम भी तैनात की गई है। यह टीम मौके पर पहुंचकर रोगी की जांच करेगी। इनमें दो टीम दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित डूंडाहैडा चेकपोस्ट पर तैनात रहेगी। वहां बारी बारी से टीम ड्यूटी करेंगी। सीएचसी प्रभारी चिकित्सक डा ताहिर ने बताया कि तीसरी टीम कोरोना लक्षण वाले रोगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच रोगी की जांच करेगी।
नगर पालिका न आएं, इन नंबरों पर दें जानकारी
खेकड़ा। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने पालिका कार्यालय में शहर के लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने बताया कि कोराना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए शासन प्रशासन प्रयासों में जुटा हुआ है। इससे बचाव को लेकर नगर पालिका कार्यालय में शहर के लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। शहर के लोग अब अपनी पेयजल, गंदगी, प्रकाश आदि की समस्याएं कंट्रोल रूम के फोन 9084837555, 9358009756 पर दर्ज कराएंगे। तुरंत ही उनकी शिकायतों पर अमल कराया जाएगा।
विज्ञापन

कीटनाशक का कराया छिड़काव, बांटे मास्क
बड़ौत। नंगला गांव में पूर्व पंचायत सदस्य व रालोद नेता संजीव मान ने जहां पूरे गांव में सैनिटाइजर कराया। वहीं पूरे गांव में मास्क बांटे और लोगों से घरों में रहने की अपील की। मास्टर रामछैल, रणवीर सिंह मान, प्रदीप, विकास, राहुल मान, चंद्र शामिल रहे। पूर्व सभासद पुष्पा शर्मा ने लॉकडाउन के चलते बडक़ा रोड पर झुग्गी-झोपड़ी में मजदूरों व गरीब लोगों को भोजन वितरित किया। विनय शर्मा, महेश पंवार, हेमचंद जैन, अमित जैन, राजेंद्र शर्मा, गोपी सैनी, आशु शर्मा, सन्नी शर्मा, अंकित जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed