फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three miscreants of Baghpat were involved in the robbery of 3.60 crores in Nagpur

नागपुर में हुई 3.60 करोड़ की लूट में बागपत के तीन बदमाश शामिल

Sun, 07 Nov 2021 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants of Baghpat were involved in the robbery of 3.60 crores in Nagpur
- नागपुर पुलिस ने बागपत के गाधी गांव से दो बदमाश पकड़े, तीसरे की तलाश जारी
विज्ञापन

- नागपुर पुलिस कई दिन से बागपत व नोएडा में दबिश डाल रही, 80 लाख बरामद किए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जनपद बागपत के गाधी गांव के तीन बदमाशों ने नोएडा और अन्य जगह के अपने साथियों के साथ मिलकर नागपुर में 3.60 करोड़ रुपये लूट लिए। इस घटना में शामिल 12 बदमाशों में पुलिस ने छह बदमाश पकड़ लिए है, जिनमें बागपत के दो बदमाश शामिल है। पुलिस ने इन सभी बदमाशों की निशानदेही पर 80 लाख रुपये बरामद किए है। नागपुर पुलिस ने रविवार को भी गाधी गांव में दबिश डाली, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सका।
नागपुर में एक सप्ताह पहले एक व्यापारी से 12 बदमाशों ने 3.60 करोड़ लूट लिए थे। नागपुर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो तीन बदमाश बागपत के गाधी गांव के अजय, मनीष, अनुज के शामिल होने का खुलासा हुआ। इनके अलावा नोएडा के रहने वाले तीन बदमाश भी घटना में शामिल थे तो अन्य बदमाश नागपुर के रहने वाले बताए गए है। पुलिस ने बागपत के दो बदमाशों मनीष व अजय सहित छह को पकड़ लिया है और इनके पास से 80 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए है। लेकिन गाधी गांव का एक बदमाश अनुज अभी तक फरार है, जिसकी तलाश में नागपुर पुलिस लगातार गाधी गांव में दबिश डाल रही है। बागपत कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नागपुर में लूट की घटना में शामिल गाधी गांव के बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस कई दिन से लगातार दबिश डाल रही है।
विज्ञापन

लूट के रुपयों से चुकाया उधार, अब उनको तलाश रही पुलिस
नागपुर पुलिस के हत्थे चढ़े गाधी गांव के बदमाश अजय ने बताया है कि उसने 15 लाख रुपये उधार में चुका दिए है। अब पुलिस उनको भी तलाश रही है, जिनको उसने उधार चुकाने के लिए रुपये दिए है। ऐसा कोई एक नहीं, बल्कि कई लोग है। उनसे भी लूट का रुपया बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed