{"_id":"57c342504f1c1b8364d4fc82","slug":"three-mam-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 29 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद बड़ौत सीएचसी में भर्ती घायल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर बामनौली गांव के निकट कैंटर और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन लोग गंभीर घायल हैं। हरियाणा के सोनीपत निवासी यह लोग हरिद्वार से गंगा स्नान कर अपने घर लौट रहे थे।
हादसा रविवार रात करीब 11 बजे का है। सोनीपत निवासी करमवीर, सोनी, नगेंद्र समेत सात लोग हरिद्वार से गंगा स्नान कर बोलेरो गाड़ी में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर गांव बामनौली और बिजरौल के बीच मे विपरीत दिशा से आ रहे आयशर कैंटर से बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई।
हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मार्ग से गुजर रहे वाहन सवारों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सोनीपत के जड़ौदा निवासी सोनी और कर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्ञानेंद्र, मयंक, चिरंजीव को गंभीर हालत में बड़ौत सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
कैंटर चालक बागपत निवासी पप्पू भी गंभीर घायल है। अस्पताल लाए गए सोनीपत निवासी घायल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया मरने वालों में कर्मवीर, सोनी समेत तीन लोग हैं।
पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचना दी है, उनके आने के बाद ही मरने वाले तीसरे व्यक्ति का नाम पता चल पाएगा। पुलिस के अनुसार तीनों घायलों को परिजन अपने साथ दिल्ली ले गए हैं। वहां उनका इलाज चल रहा है।