फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three gangsters sentenced to three years and four months

Baghpat News: किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में भाकियू ने थाने का घेराव किया

Tue, 11 Jun 2024 04:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Three gangsters sentenced to three years and four months
अमीनगर सराय। कमाला के किसानों पर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता के अभिलेख फाड़ने और गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों ने सिंघावली अहीर थाने का घेराव कर धरना दिया। उन्होंने मुकदमा खत्म कराने समेत तीन मांगों को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाने में पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं व कमाला के ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। जहां भाकियू के प्रदेश सचिव बिजेंद्र सिंह ने ऊर्जा निगम के अफसरों पर किसानों का ज्यादा बिल भेजने का आरोप लगाया और बिना अनुमति घर में घुसने पर मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 मई को कमाला गांव में वसूली करने गए ऊर्जा निगम के अवर अभियंता विशाल कुमार ने सोनू, जैनू, जयप्रकाश व जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अब किसानों को पुलिस धमका रही है। भाकियू नेता हिम्मत सिंह ने कहा कि किसानों की तहरीर पर ऊर्जा निगम के अफसरों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के आने तक धरना जारी रखने का एलान कर दिया। उन्होंने किसानों का उत्पीड़न बंद करने, किसानों पर दर्ज मुकदमा खत्म करने समेत तीन मांगों का ज्ञापन पुलिस को सौंपा। पुलिस ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। किसानों ने मांगे पूरी नहीं होने पर गिरफ्तारी देने की चेतावनी दी। धरना देने वालों में दिनेश, महिला जिला अध्यक्ष डाॅ. उर्मिला, अमरजीत राणा प्रधान, संजय प्रधान, धीरज, नीरज ढाका, अनिल, सुनील, अश्वनी समेत अन्य मौजूद रहे। सीओ हरीश भदौरिया के अनुसार मामले में जांच कराई जा रही है और उसमें जिस तरह की बात सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

------------
थाने में हुक्का गुड़गुड़ाया और मुकदमा दर्ज कराने की मांग
सिंघावली अहीर थाने में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं हुक्का गुड़गुड़ाया। किसानों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों व कर्मियों पर बिना अनुमति घरों में घुसने और ज्यादा बिल भेजकर वसूली का दबाव बनाने का आरोप लगाया। साथ ही एसडीओ, अवर अभियंता व कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed