फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three day fair started

बागपत: परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय मेला शुरू

Sat, 18 Feb 2023 06:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 18 Feb 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
Three day fair started
बागपत में शिव के गीतो पर नृत्य करते शिवभक्त
बागपत। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर शुक्रवार को तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला शुरु हो गया है। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर में कांवड़ियो की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर और मेले में सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी सुरक्षा में लगे है। मंदिर में शनिवार सुबह त्रयोदशी और शाम आठ बजे से चतुर्दशी का जल चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में फाल्गुनी मेला शुरू होने के साथ ही कांवड़िये व श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए और मंदिर में भगवान आशुतोष के जयकारे गूंजते रहे। वहीं शुक्रवार को हजारों कांवड़ियो और शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख शांति की कामना की। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शाम तक लगभग पांच हजार शिवभक्तों ने भगवान का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

-
शाम सवा सात बजे शुरु होगा झंडा पूजन
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह त्रयोदशी और रात आठ बजकर तीन मिनट से चतुर्दशी का जल चढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को शाम सवा सात बजे झंडा पूजन शुरू होगा और आठ बजकर तीन मिनट पर झंडारोहण के बाद चतुर्दशी का जलाभिषेक शुरू होगा। मंदिर समिति की ओर से मेले को लेकर सभी तैयारियां पूर्व में ही पूरी कर ली गई थी। इस बार मंदिर का पश्चिमी द्वार बंद कर दिया है। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए बेरिकेडिंग लगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
- दुकानों पर बच्चों और महिलाओं ने की खरीदारी
मेले में दुकानें सज गईं हैं। शुक्रवार को पुरा महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी की। मेले में श्रंगार और खिलौनों की दुकानों पर महिलाओं और बच्चों की भीड़ रही। महिलाओं ने जहां श्रंगार के सामान की खरीदारी ही, वहीं बच्चों ने खिलौने खरीदे। -
- सुरक्षा के लिए लगवाए गए है सीसीटीवी कैमरे
मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। मंदिर में ही निगरानी कक्ष बनाकर मंदिर समिति के पदाधिकारी व पुलिस कर्मचारी नियुक्त किए गए है। निगरानी कक्ष से 24 घंटे मंदिर और मेले की निगरानी की जाएगी।

-
चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई पुलिस
मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर और मेले में निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार, गर्भ गृह, निकास द्वार के अलावा पुरा-बालैनी मार्ग, पुरा किनौनी मार्ग, पुरा-बुढ़सैनी मार्ग पर पुलिस कर्मी तैनात है।

बागपत में शिव के गीतो पर नृत्य करते शिवभक्त

बागपत में शिव के गीतो पर नृत्य करते शिवभक्त

बागपत में शिव के गीतो पर नृत्य करते शिवभक्त

बागपत में शिव के गीतो पर नृत्य करते शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed