फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three blocks left without a BDO following the tranThree blocks left without a BDO following the transfer of two BDOs.sfer of two BDOs.

Baghpat News: दो बीडीओ का तबादला होने से खाली हुए तीन ब्लॉक

Sun, 14 Jun 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three blocks left without a BDO following the tranThree blocks left without a BDO following the transfer of two BDOs.sfer of two BDOs.
बागपत। जिले में दो खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के तबादले के बाद अब तीन ब्लॉक खाली हो गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। वर्तमान में जिले में केवल तीन बीडीओ कार्यरत हैं, जिनमें से एक स्वास्थ्य कारणों से मुख्यालय पर तैनात है।
विज्ञापन

जिले में पहले चार बीडीओ तैनात थे। इनमें भंवर सिंह के पास बागपत और खेकड़ा ब्लॉक की जिम्मेदारी थी। नरेंद्र सिंह पिलाना और बिनौली ब्लॉक संभाल रहे थे। छपरौली में महेशचंद गौड़ और बड़ौत में सहेंद्र सिंह तैनात थे। शासन ने अब बीडीओ नरेंद्र सिंह का अलीगढ़ और महेशचंद गौड़ का झांसी तबादला कर दिया है। इन तबादलों के कारण पिलाना, बिनौली और छपरौली ब्लॉक में कोई बीडीओ नहीं है। इसके अतिरिक्त, बीडीओ कृष्ण कुमार पांडे स्वास्थ्य खराब होने के कारण डीडीओ कार्यालय में तैनात हैं और उनके पास कोई जिम्मेदारी नहीं है। बागपत में स्थानांतरित होकर आए बीडीओ ओमप्रकाश यादव ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। तीन ब्लॉक खाली होने से गांवों में चल रहे विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। नई योजनाओं को शुरू करने और पुरानी योजनाओं को पूरा करने में देरी हो सकती है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने इस स्थिति पर संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य अधिकारियों को खाली पड़े ब्लॉकों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास कार्य बाधित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed